अरुण कुलश्रेष्ठ पिछले 32 सालों से IIT-JEE, PMT, NEET, आदि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कैमिस्ट्री कोचिंग के क्षेत्र निरंतर सक्रिय हैं। आज कोचिंग क्षेत्र में अरुण कुलश्रेष्ठ एक जाना-माना नाम है।
वस्तुत: विविध प्रतियोगी परीक्षाओं यथा — IIT-JEE , PMT आदि के लिए कैमिस्ट्री विषय की कोचिंग क्षेत्र के पुरोधाओं में अरुण कुलश्रेष्ठ की गणना की जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
आपने वर्ष 1992 में “Arun’s Academy” कोचिंग संस्थान की स्थापना की, जो आज “Arun’s Classes of Chemistry” के नाम से जाना जाता है।
वर्ष 1992 से आप निरंतर IIT-JEE, PMT, NEET आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की कैमिस्ट्री विषयक कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
अब तक आपके शैक्षिक मार्ग-दर्शन में 750 से अधिक प्रतियोगी IIT-JEE में चयनित हो चुके हैं — इनमें 35 प्रतियोगियों ने विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है।
इसके अतिरिक्त आपके शैक्षिक मार्ग-दर्शन में 2000 से अधिक प्रतियोगी NIIT’s और 1500 से अधिक प्रतियोगी मेडिकल के क्षेत्र में चयनित हो चुके हैं। कुल मिला कर देखा जाए तो आप अब तक 40 हज़ार से अधिक प्रतियोगियों के मार्गदर्शक रहे हैं। वर्तमान में आप on line portal पर भी कोचिंग प्रदान कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अब तक IIT-JEE और NEET के लिए आपकी लिखी हुई कुल 6 पुस्तकों का प्रकाशन
जाने-माने प्रकाशन संस्थानों द्वारा किया जा चुका है।
